7,910 total views
विटामिन B-12 क्या होता है ?
- विटामिन B-12 क्या होता है ?
- विटामिन b12 क्या होता है ? What is Vitamin b-12?
- जाने विटामिन b12 हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है How Vitamin B12 is Important for Our Body?
- Vitamin B12 के कम हो जाने से क्या-क्या प्रोब्लेम्स होती हैं ?Symptoms of Vitamin B12 deficiency in Hindi
- Vitamin B12 की कमी का क्या कारण हैं ?Causes of Vitamin B12 deficiency in Hindi
- की कमी का उपचार कैसे किया जाता हैं ?Treatment and Food source of Vitamin B12 deficiency in Hindi
- जाने विटामिन b12 हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है How Vitamin B12 is Important for Our Body?
- Vitamin B12 के कम हो जाने से क्या-क्या प्रोब्लेम्स होती हैं ?Symptoms of Vitamin B12 deficiency in Hindi
- Vitamin B12 की कमी का पता कैसे लगाया जाता हैं ?Diagnosis of Vitamin B12 deficiency in Hindi
- इस टेस्ट की नार्मल वैल्यू क्या होती है?
- Vitamin B12 की कमी का क्या कारण हैं ?Causes of Vitamin B12 deficiency in Hindi
- की कमी का उपचार कैसे किया जाता हैं ?Treatment and Food source of Vitamin B12 deficiency in Hindi
- Vitamin D के कम हो जाने से क्या-क्या प्रोब्लेम्स होती हैं ?Symptoms of Vitamin D deficiency in Hindi
- निपाह वायरस के लिये कौन सा टेस्ट किया जाता है और इसकी कीमत कितनी है?
- रूटीन यूरिन टेस्ट क्या पता लगता है?
- वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे
vitamin b12- को cobalamin भी कहा जाता है टोटल vitamin B 8 होते हैं और ये उन 8 मे से एक है और उन 8 B vitamins को B Complex भी कह्ते हैं और इनकी हमारी body को बहुत जरुरत होती है और ये सारे के सारे vitamins B water soluble है और उन्हे हमरी body स्टोर करके नही रख सकती और बो urine के रास्ते बाहर निकल जाते है

बी कॉम्प्लेक्स के 8 विटामिन
- विटामिन बी1(थाईमिन)
- विटामिन बी2(राइबोफ्लेविन)
- विटामिन B3(नियासिन)
- विटामिन B5(पैंटोथीनिक एसिड)
- विटामिन बी6(pyridoxine)
- विटामिन B7(बायोटिन)
- विटामिन B9(फोलेट)
- विटामिन बी12(Cobalamine)
- विटामिन बी1 (Thiamine)
विटामिन b12 क्या होता है ? What is Vitamin b-12?
जाने विटामिन b12 हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है How Vitamin B12 is Important for Our Body?
Vitamin B12 के कम हो जाने से क्या-क्या प्रोब्लेम्स होती हैं ?Symptoms of Vitamin B12 deficiency in Hindi
Vitamin B12 की कमी का क्या कारण हैं ?Causes of Vitamin B12 deficiency in Hindi
की कमी का उपचार कैसे किया जाता हैं ?Treatment and Food source of Vitamin B12 deficiency in Hindi
लेकिन Vitamin b-12 एक ऐसा विटामिन है जिसे हमारा लीवर स्टोर करके रखता है, यह एकलौता ऐसा विटामिन है जिसमे Cobalt धातु पाया जाता हैं। यह शरीर के स्वास्थ्य और संतुलित कार्य प्रणाली के लिए बेहद आवश्यक विटामिन हैं।
जाने विटामिन b12 हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है How Vitamin B12 is Important for Our Body?
- Vitamin B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओ (Red Blood cells) के निर्माण हेतु जरुरी होता हैं।
- Vitamin B12 की कमी के कारण शरीर में रक्त की कमी (Anaemia) हो सकती हैं।
- Vitamin B12 शरीर में तंत्रिका प्रणाली (Nervous System) को स्वस्थ बनाये रखता हैं। इसकी कमी के कारण मस्तिष्क आघात (Brain Damage) भी हो सकता हैं।

- Vitamin B12 की कमी के कारण शरीर में Folic acid का अवशोषण नहीं हो पाता हैं।
- Vitamin B12 की वजह से ह्रदय रोग का खतरा कम रहता हैं। homocysteine नाम का प्रोटीन जो हमारी Arteries को damage करता है तो उसके level को B-12 low रखने मे help करता है
- Vitamin B12 की वजह से Alzheimer’s (जिसमे हम भूलने लगते है) जैसे रोगों का खतरा कम रहता हैं।
- Vitamin B12 शरीर में उर्जा का संचार करता है और बुढापे को दूर रखता हैं।और ये हमे young रहने का अहसास दिलाता है क्यो कि ये serotonin hormones को बढाता है जो हमे खुसी देता है
- Vitamin B12 शरीर की रोग प्रतिकार शक्ति बढाता है और साथ ही तनाव से निपटने में मदद भी करता हैं। Vitamin B12 को इसीलिए” Anti-Stress Vitamin “ भी कहा जाता
Vitamin B12 के कम हो जाने से क्या-क्या प्रोब्लेम्स होती हैं ?Symptoms of Vitamin B12 deficiency in Hindi
Vitamin B12 की कमी के निम्नलिखित लक्षण हैं :
- आलस
- कमजोर पाचन शक्ति
- कमजोरी, जल्दी थक जाना
- सरदर्द
- रक्त की कमी
- भूंक कम लगना
- हाथ-पैर में झुनझुनी होना या बधिरता
- आँखों में कमजोरी
- त्वचा में पीलापन
- धड़कन तेज होना
- मुंह में छाले आना
- याददाश कम होना
- कान में आवाज आना / घंटी बजना
- अवसाद, चिडचिडापन, भ्रम
- अनियमित मासिक
- कमजोर रोग प्रतिकार शक्ति
Vitamin B12 की कमी का पता कैसे लगाया जाता हैं ?Diagnosis of Vitamin B12 deficiency in Hindi
Vitamin B12 की कमी का निदान करने के लिए निम्नलिखित परिक्षण / जांच किये जाते हैं :
- Serum Vitamin B12 Test : यह एक प्रकार की रक्त जांच है जिसमे Vitamin B12 की मात्रा का पता चलता हैं। इस टेस्ट के लिए १२ घंटे का खाली पेट का होना जरुरी है और इस टेस्ट के लिए एक ब्लड सैंपल की जरूरत पड़ती है जो मरीज के बाजू से लिया जाता है अगर इस टेस्ट से पहले अगर आप को मेडिकन्स ले रहे विटामिन b12 से जुडी हुई तो बो आपको बंद करनी पड़ेगीI

इस टेस्ट की नार्मल वैल्यू क्या होती है?
VITAMIN B12 CYANOCOBALAMIN, SERUM 211-911 pg/mL
2.Antibody Test : इस परिक्षण में intrinsic factor के antibodies की जांच की जाती है जिससे की Pernicious Anaemia का निदान किया जाता हैं।
3.Schilling Test : इस जांच में शरीर में radio-active Vitamin B12 देकर intrinsic factor की जांच की जाती हैं।
4.Bone marrow biopsy : इस परिक्षण में अस्थि मज्जा का परिक्षण किया जाता हैं और Vitamin B12 की मात्रा का पता चलता हैं।
Vitamin B12 की कमी का क्या कारण हैं ?Causes of Vitamin B12 deficiency in Hindi
शरीर में Vitamin B12 की कमी के निम्नलिखित कारण हैं :
- Pernicious Anaemia :हजारो में किसी एक को यह रोग होता हैं। Intrinsic Factor यह एक प्रोटीन का प्रकार है जो की Vitamin B12 के अवशोषण के लिए जरुरी होता हैं। कुछ लोगो में इसकी कमी के कारण आहार से Vitamin B12 शरीर में अवशोषण नहीं होता हैं और परिणामतः Vitamin B12 की कमी हो जाती हैं।
- जिन लोगो में किसी वजह से operation कर आमाशय या छोटी आंत का कुछ हिस्सा निकाल देते हैं उनमेVitamin B12 की कमी पाई जाती हैं।
- जो व्यक्ति केवल शाकाहार लेते हैं और कम प्रमाण में दुग्धजन्य पदार्थ लेते हैं।
- जो व्यक्ति अम्लपित्त / Acidity से पीड़ित है और उसके लिए PPI दवा हमेशा लेते हैं जैसे की Pantoprazole, Omeprazole इत्यादि।
- जिन लोगो की पाचन शक्ति कमजोर है या पेट के रोग से पीड़ित हैं।
- जिन व्यक्तिओ को पेट में व्रण / ulcer हैं
की कमी का उपचार कैसे किया जाता हैं ?Treatment and Food source of Vitamin B12 deficiency in Hindi
Vitamin B12 की कमी में निम्नलिखित उपचार किया जाता हैं :
- आहार : इंजेक्शन और दवा के साथ रोगी को आहार में Vitamin B12 युक्त आहार का समावेश करना जरुरी हैं। शाकाहारी व्यक्ति ने अपने खाने में दूध, चीज जैसे दुग्धजन्य आहार और ऐसा खाना जिसमे फोर्टीफाईड Vitamin B12 है का समावेश करना चाहिए। मांसाहारी व्यक्ति अपने खाने में Vitamin B12 से भरपूर अंडा, चिकन, लैम्ब और सी फ़ूड ले सकते हैं।

- इंजेक्शन : Vitamin B12 की कमी को करने के लिए स्नायु में Injection Hydroxycobalamin दिया जाता हैं। रोगी में Vitamin B12 की कमी अनुसार यह इंजेक्शन एक या दो दिन छोड़कर एक महीने तक दिया जाता हैं। जरुरत पड़ने पर 3 महीने बाद बूस्टर डोज दिया जाता हैं। समय-समय पर रोगी की रक्त जांच की जाती है और कमी रहने पर इंजेक्शन का कोर्स लेना पड़ता हैं। लेकिन इसके कुछ साइड इफ़ेक्ट होने की बजह से मैं आपको यही suggest करूंगा की आप अपने डॉक्टर की अनुसार ही इंजेक्शन का dose लें ।दवा : Vitamin B12 की कमी बेहद ज्यादा न होने पर डॉक्टर आपको Vitamin B12 की गोली लिखकर दे सकते हैं।
1 thought on “Vitamin B12 के कम हो जाने से क्या-क्या प्रोब्लम्स होती हैं ?”
Pingback: विटामिन के प्रमुख कार्य, प्रकार, स्रोत एवं कमी से होने वाले रोगो की जानकारी – mycurehealth